Wednesday, October 21st, 2026

वायु सेना के विंग कमांडर पर छेड़छाड़ का आरोप, स्क्वाड्रन लीडर की शिकायत के बाद केस दर्ज

जम्मू 
जम्मू के सतवारी वायु सेना स्टेशन में एक महिला स्क्वाड्रन लीडर के साथ छेड़छाड़ के आरोप में भारतीय वायु सेना के एक विंग कमांडर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार स्क्वाड्रन लीडर ने गुरुवार को सतवारी पुलिस स्टेशन में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें उसने विंग कमांडर पर आपत्तिजनक हरकत करने का आरोप लगाया है। इस मामले से परिचित एक अधिकारी ने कहा कि भारतीय दंड संहिता की धारा 354, 354 (ए) और 509 के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। अधिकारी ने कहा कि विंग कमांडर को जमानत मिल गई है। हमने मामले की जांच शुरू कर दी है। अपनी शिकायत में महिला ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने भद्दी टिप्पणी की और उसे अनुचित तरीके से छुआ। महिला ने पुलिस से कहा है कि वो साक्ष्य के तौर पर कुछ वीडियो संदेश और मोबाइल की रिकॉर्डिंग भी रखे हैं। पुलिस अधिकारी ने कहा कि स्क्वाड्रन लीडर ने अपनी शिकायत में यह भी विंग कमांडर उसे उसकी शादी से पहले कैसे जानते थे?
 

 

#वायु सेना

Source : Agency

पाठको की राय